भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने में लगी हुई है- बजरंग गर्ग
भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियो का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है- बजरंग गर्ग
वोट चोरी के खिलाफ देश का हर नागरिक भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है- बजरंग गर्ग
ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर देश में वोट काटने का काम कर रहे हैं- बजरंग गर्ग
भारतीय जनता पार्टी ने देश में लगभग 13 करोड़ वोट काटने का काम किया है- बजरंग गर्ग
देश व प्रदेश में भाजपा सरकार वोट चोरी व ईवीएम की सरकार है- बजरंग गर्ग
ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा- बजरंग गर्ग
हिसार, 11.11.26- - हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल अभियान के हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग में हांसी जिले के कांग्रेस के नेताओं से विचार करके हांसी जिले के गांव में वोट बचाओ देश बचाओ के अभियान के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें 14 नवंबर को उमरा गांव, चैनत गांव व 15 नवंबर को गढी चौपाल,भटोल जटान गांव,थुराना गांव व 22 नवंबर को सैनी धर्मशाला हांसी में कार्यक्रम किया जाएगा।
कांग्रेस के सीनियर प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने में लगी हुई है। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियो का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश में ऐसी कोई विपक्षी पार्टी नहीं जिसके नेताओं पर भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमे दर्ज ना किए हो।वोट चोरी के खिलाफ देश का हर नागरिक भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर देश में वोट काटने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश में लगभग 13 करोड़ वोट काटने का काम किया है। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार वोट चोरी व ईवीएम की सरकार है। जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़, सुमन शर्मा, तेलुगु राम जांगड़ा, आनंद जाखड़, पवन गोयल, किरण मलिक, सत्यवान मलिक, मनोज राठी, योगेश योगी, अशोक मलिक, जसवीर धुन, विकास नून, किशन सोरखी, सुरेश कमांडो, गिल्लू मास्टर, राजवीर बामल, कुलबीर बामल, कमलेश रागा आदि नेताओं ने अपने विचार रखें।