20 दिसंबर को तेजा खेड़ा में लौहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़
चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की विचारधारा, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक बनेगी उनकी प्रतिमा: चौधरी अभय सिंह चौटाला
सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के विचारों में विश्वास रखने वाले लोगों से इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का किया आहवान
चंडीगढ़, 21 नवंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लौहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का जीवन संघर्ष, अनुशासन, जनसेवा और किसान-कमेरे वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा और जनहित के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में लगाया। उनकी स्मृतियां, उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे तेजा खेड़ा फार्महाउस, सिरसा में माननीय स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा केवल एक व्यक्तित्व की स्मृति नहीं, बल्कि उस संघर्षशील विचारधारा, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के भाव का प्रतीक होगी, जिसके लिए चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हर परिस्थिति में किसान, मजदूर, गरीब और ग्रामीण समाज की आवाज बुलंद की। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन आने वाली पीढय़िों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के विचारों में विश्वास रखने वाले लोगों से इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का निमंत्रण भी दिया।