चण्डीगढ़, 24.11.26- : श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा भाव से लंगर वितरण में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह खिमटा तथा मैनेजमेंट के प्रबंधक अनिल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधक समिति के प्रधान ध्रुव कांत शुक्ला ने विद्यार्थियों के सेवा कार्य की सराहना की और उन्हें गुरु नानक देव जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, समानता, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में निःस्वार्थ सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। "नाम जपो, किरत करो और वंड चखो" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।