हिसार, 03.10.25-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग ने बापू महात्मा गांधी जी की जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पित किए व मन्दिर में भजन संध्या का कार्यक्रम किया। बजरंग गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि बापू महात्मा गांधी जी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। बापू महात्मा गांधी जी ने एक लंगोटी व एक छोटी से भारत देश को आजाद करवाने का काम किया था। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था। संयुक्त राष्ट्र ने भी 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया था ताकि गांधी जी को दुनिया को बदलने वाले अहिंसक तरीकों को याद किया जा सकें।

बजरंग गर्ग ने कहा कि गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन चलाया। गांधी जी के आंदोलन में पूरा भारत एक जुट होकर गांधी जी के साथ खड़ा हुआ। आज वह दिन है जब भारत देश की आजादी के सपने को सच करने वाले महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था। बापू महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ समाज सुधार के कार्य भी किए। गांधी जी ने समाज में फैली बुराईयों जैसे छुआछूत, शराब, जातियां भेदभाव व महिलाओं के साथ भेदभाव के घोर विरोधी थे। उन्होंने दलितों को बराबरी का हक दिलाने के लिए भी लड़ाई लड़ी। यहां तक की दलित आंदोलन तक किया उनके हिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया सलाम करता है। बापूजी के विचार हमेशा से भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मार्गदर्शन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।