हिसार, 01.02.26-- अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट से देश के व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता को निराशा हाथ लगी है। इस बजट में छोटे व माध्यम व्यापारी व आम जनता को किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता को इन्कम टैक्स अधिकतम 20 प्रतिशत करने की उम्मीद थी। ना ही कोई इन्कम टैक्स में, ना ही जीएसटी में कोई छूट देने से जनता में भारी नाराजगी है जबकि पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करके जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए था जो सरकार ने नहीं किया। जबकि जिन वस्तुओं पर पहले टैक्स नहीं था उन पर पहले 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और जिन वस्तुओं पर पहले 5 प्रतिशत वैटकर होता था उन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने काम किया है।