सोलन-दिनांक 07.02.2026
हि.प्र. राज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के ज़िला सोलन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मनमोहन शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को 11 फरवरी, 2026 तक अपने-अपने विभाग से गत तीन वर्षाे की अनुसूचित जाति योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को नगर निगम के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में आशा कार्यकता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी तथा स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को स्वयं आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधित लंबित शिकायतों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.ओ.ए. एक्ट के तहत गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के लिए जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, ज़िला उद्योग के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
=======================================
गैस वितरण की अधिसूचना जारी
ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला के मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए सभी एल.पी.जी. गैस एजेंसियों के संबंध में रूट चार्ट की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज़ गर्ग गैस एजेंसी कसौली द्वारा कसौली (लोअर मॉल, बस अड्डा मोरिस होटल व आस-पास के क्षेत्र, राजेन्द्रा लाइन, सदर बाज़ार, लोअर बाज़ार, अप्पर मॉल, मोंकी पॉइन्ट) में प्रत्येक माह की 1, 4, 13 व 22 तारीख, सुबाथू, नयानगर, थड़ी, टिक्करहट्टी व रडयाणा में प्रत्येक माह की 3 व 25 तारीख, धर्मपुर, सिहारडी, बंगाला कॉलोनी, सुबाथू रोड व रौडी में प्रत्येक माह की 8, 12, 20 व 28 तारीख, सुबाथू, नयानगर, थड़ी, टिक्करहट्टी व रडयाणा में प्रत्येक माह की 7, 18 व 26 तारीख, साईं, कडोन, बशोलू व हरिपुर में प्रत्येक माह की 2, 11 व 23 तारीख, जगजीतनगर, शक्तिनगर, टिक्करहट्टी व छाबल में 4, 14 व 21 तारीख, डगशाई, चेरिंग क्रोस व अनहेच में 6 व 16 तारीख, चण्डी, गोयला, बनलगी व पट्टा में 13 व 17 तारीख, नालवा, आर एंड टी विंग, मशोबरा, नाहरी, मनौण, सलोटरहाउस व किमूघाट में प्रत्येक माह की 10, 17 व 28 तारीख, जाबली, सनवारा व कोटी में प्रत्येक माह की 5 व 16 तारीख, कुमारहट्टी, बड़ोग, जोहड़जी, भोजनगर व बोहली में प्रत्येक माह की 9 व 29 तारीख, कुठाड, रामपुर, अप्पर गागुड़ी व लोअर गागुड़ी में प्रत्येक माह की 15 व 27 तारीख, कुनिहार, गम्बरपुल, हरिपुर, ममलीग व पट्टा बरोरी में प्रत्येक माह की 11 व 23 तारीख, कण्डा, धर्मपुर व कण्डा रोड में प्रत्येक माह की 2, 11 व 23 तारीख, ज़ीरो पॉइन्ट व एम.एम. विश्वविद्यालय सुल्तानपुर में प्रत्येक माह की 8, 12 व 28 तारीख तथा मझयार, कथाड़ी व दिग्गल में प्रत्येक माह की 15 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।
मैसर्ज़ विकास गैस एजेंसी परवाणू द्वारा जाबली, दत्यार व कोटी में में प्रत्येक माह के पहले मंगलवार, अम्बोटा व बालिका मंदिर में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार, आइसरगेट व सेक्टर 1ए में प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार, धाग्गर, मेहलो व मंझोल में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार, सैक्टर 04 में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे बुधवार, चडयार, बदोनीघाट, नारायणी, बडोग, प्राथा, नभोेह, कमलोग, कंडोल व बदोनीघाट में प्रत्येक माह के चौथे बुधवार, सैक्टर-1 व ऊंचा परवाणू में प्रत्येक माह के पहले वीरवार, टकसाल, पट्टा, कोटबेजा व जोहडजी में प्रत्येक माह के दूसरे वीरवार, सैक्टर 1, ऊंचा परवाणू व जंगेशु में प्रत्येक माह के तीसरे वीरवार, सैक्टर 02, 05, नरयाल, टिक्करी व जंगेशु में प्रत्येक माह के चौथे वीरवार, हरिपुर, सूरजपुर, टिपरा, कोटला, बटेड व सांसीवाला में प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार, बरोटीवाला, खरोटा व पटनाली में प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार, कालुझंडा, सेरा व कोटियां में प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार, टकसाल में प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार, परवाणू सैक्टर 1, 2 व 5 में प्रत्येक माह के पहले शनिवार, परवाणू सैक्टर 3, 6, देली व गुम्मा में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार, मंधाला, कुल्हाड़ीवाला, कुराणवाला व जोहारपुर में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार, टिपरा, बांध व शिरगुल में प्रत्येक माह के पहले रविवार, कामली, बनासर, संधोग, खड़ीन, नयाग्राम व सोघी में प्रत्येक माह के दूसरे रविवार, मसूलखाना, टिरोन, चाहा, टिपरा, सिल्लू व गुनाई में प्रत्येक माह के तीसरे रविवार तथा पट्टामहलोग, पांजी, ओझी, कोटबेजा, टोहाना, कोटला, भागुड़ी व बसताला में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को एल.पी.जी. गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज़ माँ दुर्गा गैस एजेंसी परवाणू द्वारा कोटी, जाबली, दत्यार व चक्की मोड़ में प्रत्येक सप्ताह बुधवार व वीरवार, मसूलखाना, टकसाल, बरोटीवाला व हरिपुर में प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार, बरोटीवाला व हरिपुर में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, वीरवार, शनिवार व रविवार, बनासर व कामली में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार व बुधावार तथा गैंगहट, गडयार व चाम्मो में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार व बुधवार को गैस वितरित की जाएगी।
============================================
खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारियों को सांसद निधि, विधायक निधि व मनरेगा के लम्बित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा आज यहां खण्ड विकास अधिकारियों समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ज़िला के समस्त गांव को खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ.) मॉडल बनाने का लक्षय निर्धारित किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा पृथकीकरण के लिए एक शेड के निर्माण के साथ-साथ सोखता गढ्ढ़ो का निर्माण करवाना भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने खण्ड स्तर पर प्लास्टिक कचरा संयंत्र चिन्हित कर निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए। इससे जहां प्लास्टिक कचरे का निष्पादन होगा वहीं पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।
उपायुक्त ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हिमईरा की दुकानों के निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई करें ताकि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में गठित स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को हिमईरा की दुकानों के अतिरिक्त होटलों व सार्वजनिक स्थलों पर विक्रय की सम्भावनाएं तलाशे।
मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लम्बित आवासों की जियो टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यो का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें सम्बन्धित योजना के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित बनाए।
बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि, पंचायती राज विभाग की योजनाओं, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
.0.