शिमला, 07.02.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का ग्यारहवां सत्र दिनांक 16 फरवरी, 2026 से अपराह्न 2:00 बजे आरम्भ हो रहा है। उन्होने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती के उपरान्त विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानियां ने कहा कि सत्र का शुभारम्भ राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के साथ अपराह्न 2:00 बजे होगा। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय के अभिभाषण उपरान्त शोकोदगार तथा विधायी कार्य (Legislative Work) शुरू होंगे।