चण्डीगढ़, 25.02.26- : श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 भी चंडीगढ़ में महिलाओं द्वारा भव्य आकर्षक श्री राम कथा का आयोजन 4 मार्च से 12 मार्च तक किया जा रहा है । इस उपलक्ष में हनुमंत धाम की ओर से 1 फरवरी से 24 फरवरी तक दो समय शुभ मुहूर्त के अनुसार विशेष नवग्रह पूजा एवं हवन किया गया। जिसमें भक्त जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अनेक भक्तों की मनोकामनाएं संपूर्ण हुई

इस उपलक्ष में प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि भगवान श्री राम की भव्य राम कथा करवाने से पहले श्री हनुमंत धाम द्वारा भव्य महायज्ञ तथा नवग्रह पूजन का पूरे 24 दिन आयोजन किया गया । महायज्ञ निस्वार्थ भाव से मानवता, समाज या धर्म की भलाई के लिए किया जाता है। इस को करने का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक उन्नति, आत्म-शुद्धि, पर्यावरण संरक्षण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यह निष्काम कर्म, देव आराधना, और परमार्थ के द्वारा मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति: , धन-धान्य, आरोग्य, व्यापार में उन्नति और हर तरह की शुभ में सहायक माना जाता है। इसे सनातन संस्कृति में बहुत पुण्यदायी माना गया है।

इस अवसर पर सभा के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला , कुमुद,गायत्री ,अलका जोशी, सरला , दिप्ती, सुदर्शन शर्मा ,सुनीता आनंद , राज कालिया, कमलेश, कंचन, बबली, उर्मिल इत्यादि ने भी महायज्ञ की बधाई दी।