शिमला:28.02.26- आज दिनाँक 28 फरवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में देखभाल सहायक के पद पर कार्यरत ज्ञान सिंह 34 वर्ष 2 महीने का कार्यकाल पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत हुए।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी सेवानिवृति के अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में ज्ञान सिंह को टापी, शॉल तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

ज्ञान सिंह इन 34 वर्षों में विभिन्न पदों पर रहे जबकि 24 दिसम्बर, 1991 को विधान सभा में फ्रॉश के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी इस अवसर पर संयुक्त सचिव विधान सभा ने ज्ञान सिंह द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवानिवृति की बधाई दी तथा उन्हें भविष्य की योजनाओं की शुभकामनाएं दी।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने भी ज्ञान सिंह द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा की तथा उन्हें अपनी ओर से उत्तम भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।