हिसार, 24.-3.26- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में माता की चौकी व भव्य दुर्गा माता जी का भजन समारोह पर ज्योत प्रज्वलित शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने की। जिसमें हजारों भक्तों ने दुर्गा माता के दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

शिवालय के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि पर 9 दिन-रात दुर्गा माता के सभी रूपों का उत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि भक्ति, नृत्य और सांस्कृतिक उल्लास का समय होता है। जिसमें देवी दुर्गा माता के नौ रूपों का सम्मान किया जाता है। नवरात्रि दुर्गा पूजा, शांति, ज्ञान, साहस और सुरक्षा जैसे विभिन्न गुणों का प्रतीक है।

बजरंग गर्ग ने बताया कि कलाकारों ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, रंग बरसे मईया के दरबार रंग बरसे, जंगल के राजा मेरी मईया को लेकर आजा, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी, औड़के चुनरिया लाल मैं नाचू तेरे अंगना में आदि भजनों पर भक्तजन फूलों के संग व डांडिया संग कई घंटों तक झूमते रहे। बजरंग गर्ग ने आए हुए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहन तनेजा व अन्य कलाकारों द्वारा अनेकों भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता, उप प्रधान अनूप बिंदल, भारत विकास परिषद के जिला प्रधान ऋषि राज गर्ग, पूर्व प्रधान सज्जन गुप्ता, अनाज मंडी प्रधान मांगेराम रालवासिया, अग्रोहा धाम इकाई के प्रधान एनके गोयल, श्याम मंडल प्रधान सुरेंद्र बागड़ी, पार्षद भीम महाजन, संजय डालमिया, जगमोहन मित्तल व सत्यवान पानू, पूर्व पार्षद सुशील शर्मा, मनोहर लाल नागरू व वीर सिंह खयालिया, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अजय सैनी, सुरेंद्र सोनी, शुभम वलेचा, ऑटो मार्केट विश्वकर्मा सभा के प्रधान रमेश वत्स, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, संयोजक जगत नारायण, सतपाल असीजा, डॉक्टर के के वर्मा, कृष्ण बागड़ी, पितरुमल गोयल, विकास जैन, महावीर प्रसाद अग्रवाल, अमित जैन, विकास जैन, हरीश गुप्ता, मुकेश गेरा, कमल गोयल, नरेश अग्रवाल,चंद्रभान सोनी, कृष्ण बंसल, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश अग्रवाल, निरंजन गोयल, साधुराम बंसल, भारत सोनी, प्रवीण बंसल,मुनीष चावला, दीपक कुमार, राजेंद्र बंसल अजीतपूरिया आदि भक्त जन भारी संख्या में मौजूद थे।