हिसार, 25.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में सातवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना व कीर्तन संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में हुआ। जिसमें भजन कीर्तन करके देश की खुशी के लिए मंगल गीत गाए।

शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने पूजा करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि माँ कालरात्रि का रूप भयावह होने के बावजूद अपने भक्तों के लिए "शुभंकरी" शुभ फल देने वाली हैं। मां कालरात्रि अंधकार का नाश, दुष्टों का संहार करने वाली और भक्तों को निडरता प्रदान करने वाली शक्ति हैं। मां दुर्गा के उग्र और कल्याणकारी रूपी मां कालरात्रि को समर्पित है। मां कालरात्रि का दिन नकारात्मकता, भय और दृष्टि शक्तियों के विनाश के लिए जाना जाता है। आज विशेष तौर पर गुड व गुड के व्यंजनों का भोग लगाया गया और ऊं कालरात्रि देव्ये नमः मंत्र के जाप किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि धार्मिक आयोजन से आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

।इस अवसर पर श्रीमती रेनू पहुजा, अंगूरी देवी, ऊषा गर्ग, नीतू गर्ग, प्रवीण कंबोज, संगीता रानी, कीर्ति सिंगला, रीटा रानी, चंद्रकांत अग्रवाल, नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश असीजा, जगत नारायण, सत्येंद्र गोयल, गुलाब सिंह राणा, जय गोपाल गेरा, प्रतीक ऐलाहाबादी, मनीष चावला, सुनील शर्मा, दीपक कुमार, जसराम वर्मा, मुकेश मेहरिया आदि भक्त भारी संख्या में मौजूद रहे।