हिसार, 04.04.26-- व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अनाज मंडी के नए नियम पर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में अनाज खरीद के लिए सरकार की तरफ से मूलभूत सुविधा तक नहीं है। हरियाणा में बारिश आने से किसानों की लाखों टन गेहूं व सरसों भीग गई है। सरकार की तरफ से गेहूं व सरसों के रख-रखाव के लिए तिरपाल व लकड़ी के कैरट तक नहीं है। किसान का अनाज मंडी में खुले में पड़े होने के कारण बारिश में भीग रही है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा ट्रैक्टर की वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक, तीन गारंटर जैसे नियम बनाकर किसान व आढ़तियों को तंग किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। यह सरकार पोर्टल की है जबकि सरकार का पोर्टल चलता तक नहीं है। पिछली सरकारों में किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर आता था और अपनी फसल के ऑफलाइन खुली बोली में बेचकर पैसे लेकर खुशी- खुशी घर चला जाता था मगर अब सरकार में किसानों को अपना ही अनाज बेचने के लिए नए-नए नियम बनाकर उन्हें नाजायज तंग करने का काम कर रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अनाज खरीद पर जो नए नियम बनाए हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाने चाहिए और गेहूं खरीद पर आढ़तियों का कमीशन 64 रुपए 62 पैसे बनता है। सरकार को आढ़तियों का पूरा कमीशन देना चाहिए जबकि सरकार गेहूं खरीद का कमीशन 55 रुपए देती है जबकि 30 सालों से आढ़़तियों का कमीशन 2.5 प्रतिशत है। सरकार को आढ़तियों का कमीशन 2.5 प्रतिशत से बढ़ाने की बजाय उसे घटाकर देना नजायज है। सरकार को आढ़तियों का कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी समय पर देनी चाहिए जबकि कई-कई महीनें लेट करके दी जा रही है।

इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, हिसार मंडी प्रधान मांगेराम रालवासिया, उप प्रधान बजरंग असरावां, सचिव जगदीश गोदारा, मंडी हॉस्पिटल पूर्व प्रधान अनिल जैन, पवन बंसल, निरंजन गोयल, पवन गुप्ता, पंकज रालवासिया, राहुल गर्ग, सत्य प्रकाश आर्य, कृष्ण गोयल, वेद गोयल, प्रेम मित्तल, अनूप गोयल, शिव कुमार गोयल, मोहन बालकिया, प्रदेश सहसचिव निरंजन गोयल, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र बंसल, अमित अग्रवाल,सुभाष चंद्र आदि व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए।