घुमारवीं, 06 अप्रैल : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या में श्री के. के. कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर नगर व ग्राम नियोजन नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनिका धर्माणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार शॉल और टोपी पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज संख्यांन, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा तथा बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. मदन झालटा, गौरव कोंडल ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।