चम्बा, 10 अप्रैल-विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 13 से 14 अप्रैल तक दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नगर परिषद चम्बा के कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत वे नगर परिषद चम्बा के आवासीय परिसर तथा विश्राम गृह के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष खेल स्टेडियम पुलिस ग्राउंड चम्बा के निर्माण कार्य, ओल्ड शीतला ब्रिज के पुनर्स्थापन, सुल्तानपुर स्थित हेलीपोर्ट, सरोल में राजा की सैरगाह के कायाकल्प तथा राजपुरा में सभागार के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सायं 6 बजे सुही माता मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 14 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे सिहुंता से हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।