मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका
समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत
सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें
चम्बा, 4 मई -सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सर्वोच्च न्यायालय के प्रयासों की कड़ी में 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ ही इस विशेष अभियान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के अंतर्गत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं।
सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एकांश कपिल ने अधिवक्ताओं एवं सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मामलों के समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है जिसके दूरभाष नंबर 011-23115652 तथा 011-23116464 हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से दूरभाष नंबर 011-23116465 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
========================================
तोेतारानी विद्युत उपमंडल के तहत 6 मई को बिजली बंद
धर्मशाला, 4 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमोरिया ने जानकारी दी कि 33/11 केवी तोतारानी सब-स्टेशन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण तोतारानी सब-स्टेशन के नड्डी, सतोवरी, धियाल, बरनेट, चांदमारी, भतल्ला, डल लेक, तोतारानी, टैंगलवुड, टीसीवी, भागसु नाग, धर्मकोट, हीरू, गलू़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 6 मई को सुबह 9ः30 बज़े से शाम 5 बज़े एवं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।
===================================
मंदल फीडर में 5 मई को बिजली बंद
धर्मशाला, 4 मई: धर्मशाला विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियन्ता रमेश चंद ने जानकारी दी कि 11 केवी मंदल फीडर के पास्सु, ढगवार, मनेड़, ऊपरी मनेड़ (दाड़ी क्षेत्र), कोहाला, मटौर, मंदल, मसरेहड़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 5 मई को सुबह 9 बज़े से सायं 5 बज़े एवं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।
=====================================
धर्मशाला और मैक्लोड़गंज में 5 मई को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
धर्मशाला, 4 मई: विद्युत उपमंड़ल, नं-1 के सहायक अभिंयता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी है कि कालापुल सब स्टेशन पर 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुडे़ 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए 5 मई को सुबह 10 बज़े से शाम 5 बज़े तक या कार्य समाप्ति तक कोतवाली बाज़ार, आईपीएच काॅम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल हाॅस्पिटल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाज़ार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइन्स, एक जोत काॅलोनी, चिलगाढ़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी काॅलेज, बीएड काॅलेज और सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइंस सिविल बाज़ार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट पेट्रोल पंप (मान फिलिंग) गोरखा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर काॅलोनी चिलगाड़ी, मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, पावन दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ाा गांव, हिरू गांव, दुसला, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्र में में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मौसम खराब होने पर अगले दिन शटडाउन किया जाएगा।
=============================
नगर निकाय चुनाव 2026 नामांकन पत्रों हुई जांच, तीन नामांकन पत्र रद्द, 93 सही पाए गए
बिलासपुर, 04 मई: नगर निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में कुल 96 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिनमें नगर परिषद बिलासपुर में 34, नगर परिषद घुमारवीं में 28, नगर परिषद श्री नैना देवी जी में 15 तथा नगर पंचायत तलाई में 19 नामांकन पत्र शामिल हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 5 से एक-एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द किया गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद घुमारवीं में एक उम्मीदवार द्वारा दो बार नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के कारण एक नामांकन पत्र को रद्द किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद श्री नैना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द नहीं हुआ है। जिला बिलासपुर के सभी स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव के लिए कुल 96 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे जिनमें से 93 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं तथा तीन रद्द हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सही पाए गए उम्मीदवार 6 मई को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी तथा उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये जाएंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रमानुसार 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
===========================================
नगर परिषद नेरचौक एवं नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन पत्रों की जांच संपन्न
नेरचौक में 41 में से 40 नामांकन सही, रिवालसर में सभी 19 नामांकन स्वीकार
मंडी, 4 मई। नगर परिषद नेरचौक तथा नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड सदस्यों के चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। नेरचौक में कुल 41 नामांकन पत्रों में से 40 नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि एक नामांकन पत्र डुप्लीकेट फॉर्म एवं अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया। वहीं नगर पंचायत रिवालसर में प्राप्त सभी 19 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए।
नगर परिषद नेरचौक में नामांकन पत्रों की जांच संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में निर्धारित स्थल पर की गई। जांच के दौरान प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया गया, जिसमें 40 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पूर्ण एवं नियमों के अनुरूप पाए गए। एक नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने पर उसे निरस्त किया गया।
इसी प्रकार नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यहां प्राप्त सभी 19 नामांकन पत्र पूरी तरह सही पाए गए, जिससे सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहेंगे।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।