मंडी, 15 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे और जांच में सभी सही पाए गए थे। नाम वापिस लेने के आखिरी दिन शुक्रवार को वार्ड नंबर 8 कटौला से प्रेम सिंह और हरी सिंह ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं। अब वार्ड 7-स्योग से 7 उम्मीदवार, वार्ड 8-कटौला से 5 उम्मीदवार, वार्ड 30-सदयाणा से 4 उम्मीदवार तथा वार्ड 31-कोटली से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

मझोठी वार्ड से दो नाम वापिस, तीन वार्डों से 14 उम्मीदवार मैदान में : एआरओ गोहर


गोहर (मंडी), 15 मई। उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण से अब 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मझोठी वार्ड से तारा चंद और तेज सिंह ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं।सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी और पदमा देवी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 11-मझोठी से महेन्द्र कुमार, इन्द्र देव, लीला देवी और महेन्द्र कुमार उम्मीदवार हैं। वहीं वार्ड 14-नौण से टिकम सिंह, नरोत्तम सिंह, चिंत राम, सत्य प्रकाश, शशी कांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और शिव लाल चुनाव मैदान में हैं।

बथेरी से शारदा देवी ने लिया नाम वापिस, तीन वार्डों से 14 उम्मीदवार मैदान में


पधर (मंडी), 15 मई। उपमंडल पधर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड बथेरी, डलाह और कुफरी से अब 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बथेरी वार्ड से शारदा देवी ने शुक्रवार को अपना नाम वापिस ले लिया, जबकि डलाह वार्ड से बंदना कुमारी पहले ही नाम वापिस ले चुकी थीं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 2-बथेरी से सुभाष चंद, भाग चंद और रोशन लाल उम्मीदवार हैं। वार्ड 4-डलाह से सपना देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, जया स्वरूप और चम्पा देवी मैदान में हैं। वहीं वार्ड 5-कुफरी से संतोष ठाकुर, चिंता देवी, शिवानी ठाकुर, सीमा देवी, निशा चौहान और अनीता देवी चुनाव लड़ेंगी।