चंडीगढ़-16.05.26-लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित “औद्योगिक जागरूकता कार्यक्रम” होटल पर्ल, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े अनेक उद्यमियों, व्यापारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अवी भसीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग कार्यालय से श्रीमती विजेता शर्मा एवं उनकी पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम में वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित नवीन जानकारियाँ, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों हेतु योजनाएँ, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विभिन्न मानकों की जानकारी तथा गुणवत्ता परिषद द्वारा लीन प्रमाणन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने उद्योगों के विकास, आधुनिकीकरण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उद्योगों तक पहुँचाने पर बल दिया।
लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार श्री राकेश रतन अग्रवाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों, अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उद्योगों को नई दिशा एवं जागरूकता प्रदान करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अवी भसीन ने कहा कि लघु उद्योग भारती देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का सबसे बड़ा संगठन है, जिसके पूरे भारतवर्ष में लगभग 68,000 से अधिक सदस्य एवं 550 से अधिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। चंडीगढ़ में भी संगठन के लगभग 300 सक्रिय सदस्य उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी, ताकि छोटे उद्योगों को सशक्त बनाया जा सके तथा उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक प्रयास किए जा सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री मनीष निगम, श्री जरनैल सिंह, श्री अक्षय चुघ, श्री सुनील खेतरपाल, श्री हरीश चौहान, श्री प्रमोद शर्मा, श्री उपिंदर वोहरा, श्री संदीप मोंगिया एवं श्री अभिनव जैन का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं सफल बताया।