चंबा, 30 मई -ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत सेवादार प्रकाश चंद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।
सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने सेवादार के रूप में उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्रकाश चंद ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1989 से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। ज़िले में उनकी उत्कृष्ट विभागीय सेवाओं एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें अनेक अवसरों पर जिला स्तरीय समारोहों के दौरान सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों में सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, रजत डोगरा, उत्तम सिंह, अंकुश शर्मा, दिनेश कुमार ने भी प्रकाश चंद को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रकाश चंद की धर्मपत्नी अनीता देवी, बड़े भाई सीआर कपूर उनकी पत्नी डरपो देवी, बहन ब्रिकमा देवी, महेंद्र कपूर, बेटा लोकेन्द्र, बेटी मधु और अंकिता उपस्थित रहे।