CHANDIGARH, 08.06.26-21 जून 2026 को बाहरवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद ( भाविप) शाखा साउथ-1 चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के सहयोग से एक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस का शुभारंभ 08.06.2026 सुबह सेक्टर 48-ए चंडीगढ़ के वेस्ट टू वंडर पार्क में किया गया । पहले दिन लगभग 40 प्रशिक्षार्थियों ने भाग ले कर प्रोटोकॉल के अनुसार योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक राम पॉल ऐरी तथा डॉ रूपिंदर कौर ने योगाभ्यास करवाया तथा डॉ महेंद्र सिंह प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ योग एजुकेशन एंड हेल्थ और डॉ एम एस कंबोज अध्यक्ष चंडीगढ़ योग एसोसिएशन ने योग की महत्ता एवं चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

यह शिविर चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के चेयरमैन व् भाविप चंडीगढ़ के प्रांत अध्यक्ष डॉ एम के विरमाणी तथा भाविप के प्रांतीय संगठन सचिव श्री एस आर शर्मा की देख रेख में अगले दो सप्ताह चलेगा। इस शिविर से एक टीम प्रांतीय स्तर के समारोह में भाग लेगी और दूसरी टीम इसी स्थान पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी ।

पहले दिन की कुछ झलकियां संलग्न हैं ।