अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर विशाल वार्षिक मेला 25 अक्टूबर को लगेगा- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम वार्षिक मेले में 24 व 25 अक्टूबर को ट्रेड फेयर मेले का भव्य आयोजन होगा- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम वार्षिक मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा- बजरंग गर्ग
हिसार, 15.09.26-- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम वार्षिक मेले की तैयारी पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर विशाल वार्षिक मेला 25 अक्टूबर को लगेगा। अग्रोहा धाम वार्षिक मेले में 24 व 25 अक्टूबर को ट्रेड फेयर मेले का भव्य आयोजन होगा। मेले में देश व प्रदेश भर से भारी संख्या में धर्म प्रेमी भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम मेले में प्रातः 5:00 बजे शक्ति सरोवर स्नान, 7:00 बजे मंदिरों में आरती, 8:00 बजे भव्य महिला कलश यात्रा, 9:00 छप्पन भोग लगेगा व विशाल भंडारा आरंभ होगा, 10:15 बजे ध्वजारोहण, दोपहर 12:00 से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम में खाने व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम मेले के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। सम्मेलन पंडाल, तीन पार्किंग, मंदिरों के दर्शन के लिए, पूछताछ केंद्र, जूता घर, पानी के स्टाले, फ्री मेडिकल कैंप, खून टेस्ट की लैब, ट्रेड फेयर मेला, शक्ति सरोवर स्नान, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, अतिथि स्वागत कमेटी, चार खाने के पंडाल की व्यवस्था, रुम व्यवस्था आदि के लिए टीमों का गठन किया गया जो मेले की सारी व्यवस्था संभालेंगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम वार्षिक मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। अग्रोहा धाम को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
इस अवसर पर एनके गोयल, दीपक गर्ग झज्जर वाले, ऋषि राज गर्ग, अनिल सिंगला बंगाली वाले,अभिमन्यु बंसल, देवेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश गोदारा, प्रतीक बंसल, अनिल तनेजा, सुरेंद्र बागड़ी, संजय मित्तल, अजय सिंगला, सज्जन गुप्ता, गजानंद गर्ग, राहुल गर्ग,रविंद्र कुमार, बजरंग गगवा आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें.