चण्डीगढ़, 28.06.24- : चण्डीगढ़ में मंदिरों को नोटिस भेजे जाने के मुद्दे को लेकर हिन्दू पर्व महासभा, चण्डीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा की अध्यक्षता में आज पंजाब के गवर्नर एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मिला। प्रतिनिधिमंडल, जिसमें महासभा के महासचिव केसी सूरी, प्रेस सचिव अजय कौशिक और विश्व हिन्दू परिषद् के विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा शामिल थे, ने नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ के लगभग समस्त मंदिरो को बिना कारण और किसी पूर्व सही जानकारी लिए कार्यवाही वाले नोटिस के मुद्दे पर प्रशासक को ज्ञापन दिया। महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने बताया कि प्रशासक ने उनकी बात ध्यान से सुनी और कहा कि सभी धार्मिक संस्थाओ के हितों का ध्यान रखा जाएगा और साथ ही आश्वासन दिया की भविष्य मे इस पर कोई कार्यवाही नहीं होंगी।