हिसार, 05.10.24-- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में अपना वोट पोल करने के उपरांत अपने साथियों के साथ मिलते हुए कहा कि मतदान दिवस भारत के लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण दिवस है। मतदान संविधान में दिए गए अधिकारों में से एक है। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार होने के साथ ही यह एक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं, इसलिए हमें अपने विवेक से सोच समझकर मतदान करना चाहिए। एक मतदान से सरकारें बदल सकती हैं, देश का विकास हो सकता है और समाज में बदलाव आ सकता है। इसलिए, सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए।