चंडीगढ़, 03 सितम्बर 2024:भाजपा प्रदेश कार्यालय, कमलम में एक भव्य समारोह के माध्यम से भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के, वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए और पार्टी की नई सदस्यता पहल की शुरुआत की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके तत्परांत सदस्यता ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी सदस्यता रिन्यू करवाई। नए सदस्य भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा ने अपने उद्बोधन में अभियान की महत्वता और भाजपा की आगामी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान भाजपा के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे चंडीगढ़ में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “हमारा सदस्यता अभियान सिर्फ संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह लोगों के दिलों में भाजपा के विचारों और दृष्टिकोण को स्थिर करने का एक प्रयास है। यह अभियान भाजपा की विचारधारा को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
पार्टी ने सदस्यता के लिए विभिन्न प्रकार के माध्यम दिए है, जिनमें मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, वेबसाइट, क्यूआर कोड, नमो एप और पार्टी स्लिप्स शामिल हैं। मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप नंबर है 8800002024 है।

सदस्यता अभियान प्रदेश और जिला स्तर से लेकर शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल स्तर तक संचालित होगा।

इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रदेश संगठन महासचिव मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, रामबीर भट्टी, सचिव रमेश सहोड़, कार्यालय सचिव मनीष शर्मा, राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, पूर्व सांसद किरण खेर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और अरुण सूद, महासचिव हुकम चंद और अमित जिंदल व सभी जिला अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं विभाग संयोजक भी उपस्थित थे।