चण्डीगढ़,03.10.24- : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पंजाब में संगठन प्रसार और ब्राह्मण समाज के हित में कार्य हेतु चण्डीगढ़ के पूर्व महापौर, पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य और चण्डीगढ़ प्रशासक की सलाहकार समिति के सदस्य देवेश मौदगिल को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेश मौदगिल वर्ष 2018 चण्डीगढ़ के महापौर ,2016 में वरिष्ठ उपमहापौर और 2014 उपमहापौर रहे है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रधान महासचिव एवं प्रभारी उत्तर भारत एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि देवेश मौदगिल की ब्राह्मण समाज के प्रति सेवा की लगन और निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पंजी) ने उनको पंजाब प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा के आशा है के श्री मौदगिल राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मदन गोपाल शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार तन, मन,धन से ब्राह्मण समाज और संगठन के प्रति विश्वास पैदा करते हुए निःस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।

प्रधान महासचिव एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा के देवेश मौदगिल एक युवा, कर्मठ और ईमानदार समाज सेवक है जिनके नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंजाब में ब्राह्मण समाज के सर्व हित, और संपूर्ण हित में कार्य करेगी।

मौदगिल को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र ने उनकी समाज सेवा को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2006 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किया