पंचकूला :07.11.25- भाजपा जिला पंचकूला महिला मोर्चा की ओर से पंचकमल स्थित अटल सभागार में आगामी 9 नवंबर को होने वाले आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल ने की।
बैठक के दौरान महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय मित्तल और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक सशक्त मंच की आवश्यकता है, जिससे वे समाज में अपनी भूमिका को और प्रभावशाली बना सकें।
महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा पुरी ने बताया कि 9 नवंबर को आयोजित होने वाला यह भव्य सम्मेलन पूरी तरह महिलाओं को समर्पित होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देना है, क्योंकि महिलाएं परिवार, समाज और देश तीनों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, सभी मंडलों के प्रधान, महिला मोर्चा की जिला टीम, युवा मोर्चा, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और पार्षद और जिला महामंत्री, आत्म निर्भर भारत के संयोजक भावनजीत और जिला महामंत्री जय कौशिक अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।