हिसार, 04.02.26-- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अग्रोहा की समस्या पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वार्षिक बजट में अग्रोहा-फतेहाबाद- सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा ना करने से वैश्य समाज व जनता में भारी रोष है जबकि केंद्र सरकार अनेकों बार अग्रोहा-सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा कर चुके है। अग्रोहा धाम के वार्षिक मेले में अनेकों रेल मंत्री ने अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा खुले मंच से करी थी।

बजरंग गर्ग ने कहा कि पिछले केंद्रीय बजट 2025-26 में हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद- सिरसा 93 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी थी। जिसकी सर्वे के लिए 410 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। जिसमें अग्रोहा धाम देश का मुख्य धार्मिक स्थल से सीधे रेलवे लाइन से जोड़ने की बात कही गई थी मगर एक साल बीतने के बावजूद भी आज तक रेलवे लाइन सर्वे का काम शुरू नहीं हुआ। जबकि 2026-27 के वार्षिक बजट में रेल लाइन बिछाने के लिए केंद्रीय बजट में पैसे की मंजूरी देनी थी जो केंद्रीय वार्षिक बजट में ना देने से देश के वैश्य समाज व आम जनता में सरकार के प्रति भारी बड़ी नराजगी है। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम तुरंत शुरू करना चाहिए। रेलवे लाइन से जोड़ने से जहां आम जनता को राहत मिलेगी। वहीं रेल विभाग की भी आमदनी में बढ़ोतरी होगी क्योंकि हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद- सिरसा लाइन पर जनता का आना-जाना बहुत ज्यादा रहता है इसलिए इस क्षेत्र को रेलवे लाइन से जोड़ने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

इस अवसर पर पवन गर्ग,अनंत अग्रवाल, निरंजन गोयल, ईश्वर गोयल, आनंद गोयल, कीर्ति गर्ग,पवन बंसल, मदन लाल गोयल, प्रदीप मित्तल, अश्वनी बसल, नीरज गुप्ता, गौरव सिंगला, आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।