चंडीगढ़, 4 फरवरी। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व विधायक नैना चौटाला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉ किरण पुनिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष रजनी दहिया मालिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 59 महिला हलका अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने भिवानी हलके में सुनहरी को ग्रामीण और भानी को शहरी महिला हलका अध्यक्ष बनाया हैं। इसी तरह बवानी खेड़ा में मुकेश, लोहारू में संतोष, तोशाम में सुमित्रा, दादरी में मुनेष, बाढड़ा में शकुंतला, फरीदाबाद में तृप्ति मित्तल, फरीदाबाद एनआईटी में विजयवती, बल्लभगढ़ में गीतांजलि, पृथला में ज्योति, तिगांव में सरला सिंह और बड़खल में यमनदीप जेजेपी की महिला हलका अध्यक्ष होंगी।
जेजेपी ने गुरुग्राम हलके मंजू देवी, बादशाहपुर में राजेश, पटौदी में मीनाक्षी, सोहना में वर्षा, झज्जर में कांता खेड़ी, बादली में स्वीटी, बहादुरगढ़ में राकेश राठी, बेरी में मनीषा, जींद में संतरो, जुलाना में नन्नी लाठर, नरवाना में कविता, सफीदों में सुमित्रा, कैथल में सुनीता मोर, गुहला में प्रवेश, कलायत में रेणु जागलान, पुंडरी में प्रियंका सकरा, महेंद्रगढ़ में संतोष, अटेली में अंजू बाला, नांगल चौधरी में सरोज, नारनौल में सुनीता देवी, पलवल में आशा शर्मा, हथीन में गुलशन शर्मा, होडल में रेणु, पंचकूला में बबीता रानी और कालका में निम्मी को महिला हलका अध्यक्ष घोषित किया हैं।
इनके अलावा पानीपत सिटी हलके में सुषमा देवी, पानीपत ग्रामीण में नसीमा, समालखा में शशि शर्मा, इसराना में राजबाला, रेवाड़ी में कमलेश देवी, बावल में सुमन, कोसली में सुनील, रोहतक में मुकेश देवी, गढ़ी सांपला किलोई में राकेश देवी, कलानौर में सुमन देवी, महम में कविता बल्हारा, सोनीपत में सुरेश देवी, बरोदा में प्रमिला, गन्नौर में अनु, गोहाना में ऊषा, खरखौदा में मंजु, राई में कमलेश, यमुनानगर में संगीता, जगाधरी में मूर्ति देवी, रादौर में सुजाता और साढौरा में कुसुम जेजेपी की महिला हलका अध्यक्ष होंगी।