हिसार, 17.02.26-- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपराधियों द्वारा ओम टाइल्स के मालिक गगन गखड से फिरौती में बोलोरो गाड़ी मांगने पर बड़ी भारी नाराजगी जताई। बजरंग गर्ग ने पीड़ित व्यापारी गगन गकखड से उनकी दुकान पर मुलाकात कर घटना की पुरी जानकारी ली।
बजरंग गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जबकि हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती व हत्या की वारदातें की जा रही है। जिसके कारण प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए पुरी तरह भयभीत है। सरकार को अपराधियों को पकड़कर उनका पक्का इलाज करना चाहिए ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत ना कर सकें। हरियाणा में इन दिनों अपराधियों द्वारा फिरौती मांगने की बाढ़ सी आ गई है।
इस मौके पर नरेश कुमार, मनीष, गुलशन अरोड़ा, रोशन सोनी, गीताश मक्कड़, अनिल कुमार, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रविंदर, राजेंद्र बंसल आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।