25 फरवरी से 24 मार्च तक कोटला बेहड़ घाटी बिल्वन रोड यातायात के लिए रहेगा बंद
धर्मशाला, 20 फरवरी: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि डाडा सिबा उपमंडल के अन्तर्गत कोटला बेहड़ घाटी बिल्वन रोड के मरम्मत कार्य के चलते 25 फरवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए कलोह-प्रागपुर-धलियारा-डाडा सिबा-संसारपुर टैरेस-भारवेन-चिंतपूर्णी-कंडोरी-दमतल मार्गों का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।
=======================================
27 फरवरी से 26 मार्च तक चमुखा से बंगाना रोड यातायात के लिए रहेगा बंद
धर्मशाला, 20 फरवरी: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि परागपुर उपमंडल के अन्तर्गत चमुखा से बंगाना रोड के मरम्मत कार्य के चलते 27 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए निहारी से खैरन खड्ड, शांतला से रक्ड़, शांतला से बुढार वाया साई रोड तथा टुटरू से कलोह मार्गों का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।