महिलाएं आज हर क्षेत्र में प्राप्त कर रही उल्लेखनीय उपलब्धियां: हेमराज बैरवा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नूरपुर में कार्यक्रम आयोजित

नूरपुर, 7 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नूरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है।

उपायुक्त ने कहा कि आज महिलाओं ने शिक्षा, प्रशासन, खेल, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में प्रभावी भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों और समाज से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एचपीवी वैक्सीन के बारे में जागरूक हों और समय पर टीकाकरण करवाएं।
हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर डीआईजी नाॅर्दर्न रेंज सौम्या साम्बशिवन, एसडीएम अरुण शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में तहसीलदार राधिका सैनी तथा सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी दिव्या यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं
=======================================
बद्दी में टेªनी एसोसिएट के भरे जाएंगे 58 पद 13100 से 20 हजार मिलेगा वेतन
धर्मशाला, 07 मार्च: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि लिवगार्ड एनर्जी टेक्रोलाॅजीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में टेªनी एसोसिएट के 58 पद भरे जाने हैं। इन पदों हेतु ज़िन आवेदकों ने जमा दो, आईटीआई (इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर) किया हुआ है उन आवेदकों के 50 पद प्रोडक्शन विभाग एवं 8 पद मेंटेनेंस विभाग के भरे जाने हैं। इन पदों हेतु आयु 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 13100 से 20 हज़ार प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तो साथ लेकर 10 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में, 11 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में, 12 मार्च 2026 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
=====================================
सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 180 पदों के साक्षात्कार 9 से 16 मार्च तक
धर्मशाला, 07 मार्च: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर केवल पुरुष के 180 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं तथा इसके ऊपर रखी गई है, आयु 19 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 17 से 23 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 09 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय, नूरपुर में, 10 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय फतेहपुर में, 11 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा में, 12 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय क़स्बा कोटला में, 13 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय बडोह में, 16 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।