चण्डीगढ़, 12.03.26- : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ द्वारा सेक्टर-47 स्थित सनातन धर्म मंदिर में महिलाओं के लिए एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएचएसएस की स्थानीय अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज, महासचिव लक्ष्मीशंकर चतुर्वेदी, सचिव एवं सांस्कृतिक सलाहकार श्रीमती रमन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, सुधीर शर्मा द्वारा इस अवसर संगठन द्वारा मंदिर कीर्तन मंडली की प्रधान श्रीमती निर्मल ढींढसा एवं उनकी मंडली की महिलाओं के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मोनिका भारद्वाज ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सम्मान और संस्कारों का प्रतीक माना गया है। माँ, बहन और बेटी के रूप में नारी समाज और परिवार की आधारशिला है।
कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। संगठन द्वारा कीर्तन मंडली की इन सनातन प्रचारक महिलाओं / मातृ शक्ति को उनकी सनातन सेवा,संस्कृति सेवा करने एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सराहा और सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा मंडली की सभी मातृ शक्ति को बादाम, टाॅवेल, हैंड टाॅवेल, जूस एवं अन्य खाद्य सामग्री युक्त किट्स भेंट स्वरूप दी गई और सभी को महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने और घर-घर अपने भजनों द्वारा सनातन की पताका लहराने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी नारियों के सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण को लेकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।