*दूध उत्पादकों को चक्कर व कुन्नू में दिया गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन व पशुपालन का प्रशिक्षण*
*मंडी, 12 मार्च।* प्रदेश सरकार की पहल पर हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक सहकारी प्रसंघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला मंडी के चक्कर व भरवान (कुन्नु) में दूध उत्पादकों को अच्छी गुणवत्ता के दूध उत्पादन व पशुपालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में मझवार, चक्कर, सिद्धयानी, भरवाहन क्षेत्र की दुध उत्पादक सहकारी समितियों के साथ जुड़े किसानों ने भाग लिया। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से आए हुए अधिकारी डॉ. सत्यपाल कुरहे (प्रधानाचार्य क्षेत्रीय प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र जालंधर) व राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. दामिनी आर्य ने दूध उत्पादक किसानों को स्वच्छ दूध उत्पादन, पशुपालन से संबंधित उपयोगी जानकारी, पशु की देखभाल, रखरखाव, संतुलित आहार, दुधारू पशुओं की नस्ल व नस्ल में सुधार के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से पशुओं के बचाव के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर एचपी मिल्कफेड मंडी इकाई के प्रभारी विश्वकांत शर्मा ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी प्रसंघ वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए दूध के दामों का लाभ प्रत्येक किसान तक सुनिश्चित कर रहा है। इसके लिए प्रसंघ की ओर से दूध की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। प्रतिदिन दूध की गुणवत्ता और मात्रा के आधार पर बेहतर दाम दूध उत्पादकों को मिले, इसके लिए जगह-जगह पर जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों को उचित गुणवत्ता वाले दूध के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उत्पादक किसानों को सरकार की पहल का ज्यादा से ज्यादा को लाभ मिल सके और उनकी आय में भी आशातीत बढ़ोतरी हो सके।
इस प्रशिक्षण शिवर में एचपी मिल्क फेड मण्डी ईकाई के पीएंडआई इंचार्ज लाभ सिंह ठाकुर, दूध अभिशीतन केंद्र कुन्नू के प्रभारी हितेश शर्मा, सिध्याणी के प्रभारी चंदन शर्मा और मझवाड़ के प्रभारी भादर सिंह भी उपस्थित रहे।
=======================================
जिला में गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त, विभाग कर रहा नियमित मॉनिटरिंग
मंडी, 12 मार्च। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी द्वारा जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर तथा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया है कि जिला में गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि जिला में गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास 14.2 किलोग्राम के 5376 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 997 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार जिला के 84 पेट्रोल पंपों पर 9,18,892 लीटर पेट्रोल तथा 9,99,424 लीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां कहीं कमी आ रही है वहां आपूर्ति की जा रही हे। उपभोक्ता सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बुकिंग करवाकर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
==========================================
पठानिया का जारी प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है।
चंबा, मार्च 12-विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जारी प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च से 14 मार्च तक पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं ।
==================================================
SOLAN,दिनांक 12.03.2026
डॉ. शांडिल 13 मार्च को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 13 मार्च, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 13 मार्च, 2026 को प्रातः 11ः40 बजे कंडाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत जधाणा के गांव कुफ्टू में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।