चंडीगढ़, 17.03.26- : सेकंड सैटरडे मासिक कीर्तन मंडल चंडीगढ़ द्वारा चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर संकीर्तन संध्या एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन किया गया। आयोजक सुश्री बबिता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाल्गुन के शुभ अवसर पर संस्था के "एक शाम खाटू वाले के नाम" श्याम संकीर्तन सेक्टर 7 में किया गया।

इस अवसर पर भव्य दरबार सजा कर व ज्योत जगा कर प्रार्थना की गई तथा गायक कलाकारों अनिल मेहरा, पूनम राणा, नितिन कपूर व भूमिका मनोचा आदि ने खाटू श्याम के भजनों को गाया और भक्तों ने नाच गाकर फागुन का उत्सव मनाया। मंडल के सभी सदस्यों दिनेश गोयल, प्रेसिडेंट अनु रता, कैम्बाला गौशाला से परकाशो देवी, पम्मी जी और सेक्टर 7 के निवासियों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।