राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में “कहलूर दर्शन” प्रदर्शनी का उपायुक्त ने किया शुभारंभ
बिलासपुर के इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित करता विशेष स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
बिलासपुर, 21 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अवसर पर जिला प्रशासन ने लोगों को बिलासपुर के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से “कहलूर दर्शन” नामक एक विशेष प्रदर्शनी स्टॉल स्थापित किया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उपायुक्त एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि कहलूर दर्शन प्रदर्शनी के माध्यम से पुराने बिलासपुर तथा कहलूर रियासत की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सजीव रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

===============================================

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दमखम
बिलासपुर, 21 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण खेल है। यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेलों को अपनाकर अपनी प्रतिभा को निखारें।

आज के मुकाबलों में हिमबाला, हिम कुमार, बिलासपुर कुमार, सामान्य पुरुष एवं महिला वर्ग की कुश्तियां आयोजित की गई, जिनमें पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।