पंचकूला, 29.03.26- : बिहार फाउंडेशन पंचकूला चैप्टर द्वारा बिहार दिवस मनाया गया कार्यक्रम की जानकारी देते चेयरमैन रंजु प्रसाद (आईपीओएस सेवानिवृत्त) ने बताया कि बिहार दिवस पर बिहारी परिवार मिलन उत्सव कार्यक्रम फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. एसएस प्रसाद (आईएएस रिटायर्ड), पूर्व गृह सचिव, हरियाणा) की अध्यक्षता मे मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरियाणा बीजेपी की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती बंतो कटारिया और विशिष्ट अतिथि अजय मित्तल (जिला अध्यक्ष, भाजपा), चेयरमैन, रंजु प्रसाद फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. एस.एस प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस समारोह में बिहार एवं पूर्वांचल समाज के सदस्यों के साथ प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, मीडिया और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे पूर्वांचल समाज, बिहार समाज, मौर्य समाज और मैथिल समाज के पदाधिकारियों को पारंपरिक गमोसा भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई, इस समारोह मे ममता सोधा एसीपी पद्मश्री अवॉर्डी, डॉक्टर जय शंकर सिंह उप कुलपति पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी, धीरज कुमार, डीएसपी, चंडीगढ़ पुलिस, नीतीश कुमार छात्र समाज सेवा, संजय राय अतिरिक्त विंग कमांडर, भारतीय वायुसेना, आलोक कुमार,निदेशक, दूरदर्शन केंद्र, चंडीगढ़,संजीव कुमार आईपीओएस, डाक विभाग, चंडीगढ़, डॉ. एसके सिन्हा प्रोफेसर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, पीजीआई, चंडीगढ़, वरिष्ठ पत्रकार दीपक शाही, व्यवसायी उत्कर्ष झा, डॉ. एसके सिंह, यू के सिंह, डॉ. प्रशांत को बिहार फाउंडेशन पंचकूला चैप्टर की और से अवार्ड दिया गया इसके साथ ही मिथिलांचल की संस्थाओं के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहार से आये गायक कार सोनी चौधरी, निधि झा, राजीव शर्मा द्वारा बिहारी लोक गीत गाए गए और खेतकी ठाकुर, चंदन झा एवं डांस टीम विनोद साजन एंड पार्टी द्वारा लोक नृत्य व लाइव बैंड म्यूजिक पर शानदार भव्य कार्यक्रम धूमधाम के साथ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या मे बिहारी समुदाय के लोग हिमाचल, पंजाब, यमुनानगर, पंचकूला और विभिन्न जगहों से परिवार के साथ आये थे।