SOLAN, 12.04.26-एक्स सर्विसेज लीग मुख्यालय के तत्वावधान में एक्स सर्विसेज लीग सोलन, सुबाथू सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी, कण्डाघाट, धर्मपुर और चंडी-गोयला की वार्षिक आम बैठक ज़िला परिषद भवन सभागार सोलन में सोलन सदर लीग प्रेसिडेंट वेटरन सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस बैठक में वयोवृद्ध वेटरन कप्तान दिला राम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
संयुक्त सचिव सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए पिछले एक वर्ष की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।
बैठक में शहीदों को याद करते हुए पूर्व सैनिक एकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संयुक्त प्रतिबद्धता जताई गई।
इस अवसर पर वेटरन सूबेदार मेजर रति राम, वेटरन नायक देव प्रकाश, सूबेदार मेजर दीपक तमांग, कप्तान कृष्ण सिंह कंवर, सूबेदार मेजर जगदीश चंद, सूबेदार मेजर यशपाल काशिव, सूबेदार मेजर हरनाम सिंह, नायक रतन लाल, जगत राम, राजेश ठाकुर सहित 100 पूर्व सैनिक, वीर नारियां, और बच्चे उपस्थित थे।