चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026 — सेक्टर 40-A के ई.डब्ल्यू.एस. मकानों की पार्कों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने हेतु नई लाइटें लगाने का कार्य स्थानीय पार्षद गुरबक्श रावत द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित नागर, आर.डब्ल्यू.ए. प्रधान अनु जी एवं स्थानीय निवासी — सुखविंदर जी, बिमला कुमारी, राधा रानी, सचोचना देवी, इंदु बाला, उर्मिला देवी एवं कृष्णा देवी — उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की ओर से पार्कों में कम रोशनी की समस्या से पार्षद गुरबक्श रावत को अवगत कराया था। इस पर संज्ञान लेते हुए पार्षद ने अपने वार्ड विकास निधि से इन लाइटों के लिए फंड स्वीकृत किया और आज उनके स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।
आर.डब्ल्यू.ए. प्रधान अनु जी ने अपने पदाधिकारियों के साथ पार्षद का आभार व्यक्त किया।
पार्षद गुरबक्श रावत ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।