चण्डीगढ़, 24.04.26- : कलानिधि चंडीगढ़ आर्ट फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन गवर्नमेंट म्यूज़ियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर 10-सी,चंडीगढ़ में चल रहा था। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का आज समापन हुआ। कलानिधि के फाउंडर्स श्रीमती गुरुमीत गोल्डी और श्रीमती भारती वन्दना ने बताया कि इस बार उनके पास 196 प्रविष्टियां आयीं थीं जिनमें से 98 ही निर्णायक मंडल द्वारा चयनित की गई ।
इस प्रदर्शनी में देश विदेश से कुल 79 कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार की निर्णायक मंडल में डी.एस कपूर (जाने माने कलाकार,आर्ट क्रिटिक, डायरेक्टर) व कवंलपाल सिंह आर्टिस्ट रहे ।

इस अवसर पर सुश्री कादंबरी वर्धन की पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई।
इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्रसिद्ध शिक्षाविद और एन. जेड. सी.सी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर सौभाग्य वर्धन, साहित्यकार प्रेम विज और राज विज ने भी इस प्रदर्शनी का दौरा कर खूब प्रशंसा की।