चंडीगढ़, 14 मई, 2026:चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस ने आज परिवहन विभाग, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) तथा राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, ई-बस बेड़े के विस्तार तथा शहर में सड़क सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में परिवहन सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन श्री दिप्रवा लाकड़ा, आईएएस, संयुक्त सचिव-सह-निदेशक परिवहन, सचिव STA यू.टी. चंडीगढ़ तथा महाप्रबंधक, CTU उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान में चंडीगढ़ शहर के भीतर 397 बसें संचालित हो रही हैं, जबकि 269 बसें अंतर्राज्यीय मार्गों पर चल रही हैं। यह भी अवगत कराया गया कि फिलहाल 139 ई-बसें संचालित हैं तथा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत 41 अतिरिक्त ई-बसें जून 2026 तक शामिल किए जाने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त जानकारी दी गई कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत CESL के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए 328 अतिरिक्त ई-बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मुख्य सचिव ने विभाग को निर्देश दिए कि विस्तारित ई-बस बेड़े के सुचारु संचालन हेतु अग्रिम योजना एवं आवश्यक आधारभूत ढांचे की तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
वित्तीय स्थिरता तथा बेहतर जनसंपर्क पर बल देते हुए मुख्य सचिव ने CTU एवं CCBSS को रूटों के अनुकूलन, परिचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों के लिए सुविधाजनक सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिकतम सुविधा एवं बेहतर परिवहन उपलब्ध कराया जा सके।
राज्य परिवहन प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “सेफ ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी फॉर स्टूडेंट्स” (STRAPS) के सख्त क्रियान्वयन एवं निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के समन्वय से ERSS-112 के साथ पैनिक अलर्ट इंटीग्रेशन से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव ने पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं (Registered Vehicle Scrapping Facilities) के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए तथा वाहन मालिकों से अपील की कि वे पुराने वाहनों को केवल अधिकृत केंद्रों पर ही स्क्रैप करवाएं, ताकि प्रशासन द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों का लाभ प्राप्त किया जा सके। साथ ही, संबंधित विभागों के समन्वय से अवैध सड़क किनारे स्क्रैपिंग गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।
आधारभूत संरचना संबंधी पहलों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने वाहन फिटनेस जांच में पारदर्शिता बढ़ाने तथा मानवीय हस्तक्षेप कम करने के उद्देश्य से Automated Inspection एवं Fitness Certification Centre को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सुरक्षित एवं प्रशिक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने हेतु चंडीगढ़ के Regional Driving Training Centre को जल्द से जल्द कार्यशील बनाया जाए।
बैठक के दौरान STA में 48 पदों के सृजन का विषय भी चर्चा में आया। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों की कमी के कारण राज्य परिवहन प्राधिकरण के कार्य प्रभावित न हों