शिमला:16.05.26-आज पूर्वाह्न 11:30 बजें हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के अधिकारी संघ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष बेग राम कश्यप की अध्यक्षता में हि0 प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में अपनी मांगो को लेकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन के नव निर्वाचित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। संघ ने अपनी मांगो से सम्बन्धित एक ज्ञापन भी विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को सौपां तथा शीध्र ही इस पर उचित कार्रवाई करने का अग्रह किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने संघ की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का पदाधिकारियों को आश्वासन दिया।

जबकि अपराह्न 12:30 बजे तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ ने भी संघ के अध्यक्ष दिपक ठाकुर की अध्यक्षता में अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को उनके कार्यालय कक्ष में एक शिष्टाचार भेंट के दौरान सौपां तथा इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अग्रह किया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी किसी भी संस्थान की रीढ़ की हड्डी होती है जो संस्थान के माध्यम से सरकार के कार्यक्रमों, घोषणाओं तथा निति निर्माण को आमलीजामा पहनाने का कार्य करते है। उन्होने कहा कि उचित मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाऐगा। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे।