चण्डीगढ़, 18.05.26- : आज गढ़वाल भवन सेक्टर 29, चंडीगढ़ में रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच, चंडीगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राकेश बेंजवाल, अरुण वशिष्ठ, गोबिंद पंवार, सरूप सिंह रावत कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर और वंदना द्वारा कार्यक्रम शरू किया गया। ट्राईसिटी में रह रहे उतराखंड के अनुपम पुरोहित और मीमांसा नेगी ने उतराखंड के लोग गीत गाकर जनता का मन मोह लिया। इनके गीतों पर लोग खूब झूमे।

अंत में मुख्य अतिथि द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जिसमे राजेंद्र बिष्ट प्रधान, शशि पुरोहित वरिष्ठ उपप्रधान, बलवंत रावत उपप्रधान, दीपक भट्ट महासचिव, राजेशवरी नेगी सचिव, भगवान सिंह पंवार संस्कृतिक सचिव, बीना बिष्ट उप संस्कृतिक सचिव, विश्वनाथ भट्ट ऑडिटर, सुखदेव वशिष्ठ केशियर, संजीव बेंजवाल प्रेस सचिव, उमेश वशिष्ठ माल सचिव की शपथ ली|

संगठन सचिव में सीमा सज्वान, हरीश बिष्ट, अंबिका नेगी, खीलेश सती, रोशनी राणा, शशांक पुरोहित, उदय पंवार ने शपथ ली। ट्राईसिटी की 25 उतराखंड की संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया| अंत में प्रधान जी ने सभी का धन्यवाद किया।