चण्डीगढ़, 07.07.26- : भारत विकास परिषद्, दक्षिण शाखा-2 ने मुफ्त ब्लड शूगर चेकअप कैंप आयोजित किया जिसमें 104 लोगों ने इस टेस्ट का लाभ लिया। इस अवसर पर इस कैम्प में एरिया पार्षद जसमन प्रीत सिंह, भुपिन्दर कुमार, क्षेत्रीय गतिविधि सम्पर्क संयोजक, पी के शर्मा, भूतपूर्व अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रान्त, सुशील शर्मा, कोऑर्डिनेटर दक्षिण जिला, शाखा से रमेश शर्मा अध्यक्ष, अश्वनी नारंग, कोषाध्यक्ष, दीपक गतिविधि सेवा संयोजक, हरसिमर सित्ता,बी सी शर्मा, प्रीत पाल सिंह, ममता नागपाल, बी एल विशिष्ट, गुरकिरतसिंह आदि शाखा के सदस्यों ने भाग लिया। ब्लड शूगर चेकअप कैम्प में आए लोगों को फ्रूट तथा जलजीरा इत्यादि वितरित किए।