आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर
July 08, 2026 10:50 AM
हमीरपुर 08 जुलाई। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है और होटल प्रबंधन, पर्यटन एवं इससे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार हेतु युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया कि विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक युवा संस्थान की वेबसाइट आईएचएमहमीरपुर.इन ihmhamirpur.in पर या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9817493382 तथा 9418622786 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अभिषेक गर्ग ने बताया कि होटल प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कोर्सों में आईएचएम हमीरपुर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यह एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान 3 वर्षीय बीएससी डिग्री पाठ्यक्रम चला रहा है, जिसके लिए बारहवीं पास युवा पात्र हैं। हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्टेªशिन की डिग्री नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) नोएडा और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती है। आईएचएम हमीरपुर में फूड प्रोडक्डशन एंड पेटीसरी (सीसीसीएफपीपी) में डिप्लोमा इन फूड एंड बैवरेज सर्विस (डीएफबीएस) और क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स भी करवाए जाते हैं। अभिषेक गर्ग ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है। यहां हर साल अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई बड़ी कंपनियां आती हैं। इस बार भी अभी तक द ओबरॉय, ताज होटल, विवांता वाए ताज, रास होटल, गोल्कोंडा होटल, गोल्डन टुलिप जालधंर, होटल पार्क एस्टीक पुणे, मैकडोनल्ड, बीकानेरवाला, त्रिनेत्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड और कई अन्य बड़ी कंपनियां दस्तक दे चुकी हैं। इन कंपनियों ने मैनेजमैंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल, एंट्री लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस व प्रोडक्शन एंड बेक्वेट सेल्स के लिए विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए और इन्हें बहुत ही अच्छे वेतन पैकेज के प्रस्ताव दिए। विद्यार्थियों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। संस्थान के 92 छात्रों में से 82 छात्रों ने कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें से सभी 82 छात्रों को इन कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया कि स्थापना के 15 वर्षाें के दौरान इस संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 व डिप्लोमा फूड एंड बेवरेज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। ये पूर्व विद्यार्थी देश-विदेश में हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे हैं।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook