SHIMLA, 18.07.26-आज दिनांक 17 व 18 जुलाई 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन मुख्य समिति कक्ष में सभापति श्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया जिसमें डॉ0 हंस राज,सर्वश्री बलबीर सिंह वर्मा संजय रत्न,जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानिया, श्री चन्द्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह एवं श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें विधान सभा सचिवालय से श्रीमति नैना कोटवी, अवर सचिव व धर्म पाल ठाकुर, अनुभाग अधिकारी के साथ ही महालेखाकार हि0 प्र0 के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इन बैठकों में समिति ने कृषि व प्रारम्भिक शिक्षा विभागों से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर विचार-विमर्श किया।