केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने छात्र व छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का काम किया- बजरंग गर्ग

केंद्र सरकार के ज्यादतियों के खिलाफ छात्र व राहुल गांधी चट्टान की तरह के डटे रहे- बजरंग गर्ग

केंद्र सरकार लाठी व डंडों से छात्र, युवा व विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है- बजरंग गर्ग

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्र, युवा व कांग्रेस पार्टी की संघर्ष की जीत है- बजरंग गर्ग

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश में प्रदेश के छात्र-छात्रा व युवाओ के साथ खड़ी है- बजरंग गर्ग

हिसार, 26 07.26- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला शहरी द्वारा कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला शहरी अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया गया। जिसमें छात्र, युवा व कांग्रेस पार्टी के संघर्ष की जीत पर खुशी जाहिर की। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लाठी व डंडों से युवा व विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने छात्र व छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का काम किया। यह इतिहास के पन्नों में काला दिन था। आंदोलन में सैकड़ो छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटे आई। नीट पेपर लीक होने से 21 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। मृत छात्र परिवारों को एक-एक करोड़ सरकार को तुरंत प्रभाव से मुआवजा देना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ ज्यादति की, उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें घसीटते हुए ले गए, जिसके कारण उनके नाक में से खून आ गया, पेंट फट गई व जूता तक गायब हो गया। केंद्र सरकार के भारी ज्यादतियों के खिलाफ छात्र व राहुल गांधी चट्टान की तरह के डटे रहे। छात्रों व कांग्रेस पार्टी के संघर्ष के कारण प्रधानमंत्री को झुकना पड़ा और मजबूरी में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्र, युवा व कांग्रेस पार्टी की संघर्ष की जीत है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश व प्रदेश के छात्र-छात्रा व युवाओ के साथ खड़ी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की जिद के कारण देश में 750 किसान शहीद हो गए‌। सरकार ने छात्रों से पहले किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां से पीटने का काम किया था। किसानों का आंदोलन जो भड़काने के लिए किसानों को उग्रवादी व खालिस्तानी तक कहा गया। किसान आंदोलन में भी केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून वापिस लेकर मुंह की खानी पड़ी। सरकार को ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जो जन विरोधी हो।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुमन शर्मा हांसी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ राजेंद्र सूरा,तेजवीर पूनिया, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, यूथ हल्का अध्यक्ष हिसार भारत सोनी, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, ईश्वर मोर, एस सी ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण रतन कुमार बडगूजर , जे.पी. ज्याणी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रोहित दलाल,चंद्र भान काजला, एस सी ज़िला अध्यक्ष शहरी सोनू लंकेश, पार्षद सत्यवान पानू ,रिटायर्ड एम्पलाइज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह बामल, युवा नेता नीतेश शर्मा, समाजसेवी रामफल शिले, सुरेंद्र वर्मा, रिटायर्ड एम्पलाइज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव श्याम लाल सरवटे, रिटायर्ड एम्पलाइज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अशोक गोयत, महावीर सिंह पातन, मदन लाल पपोसा, कृष्ण चौधरी, सतपाल केरू, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार ओड, प्रदेश सचिव एन एस यू आई भागीरथ राणा, सुभाष पहलवान, कृष्ण महासी, राजेश सिहाग, युवा नेता अमन पूनिया, लक्ष्मण दास ,राम प्रकाश, विनोद कालड़ा अरुण, सतबीर जिंदल आदमपुर, निरंजन गोयल, सुरेश सिंघल, सुभाष कुमार, छोटू राम, साहिल लाडवा, संजय ,रोहन अरोड़ा, प्रथम, अजय मलिक ,सुमंत पंघाल ,प्रियांशु कुंडू ,अनमोल प्रसाद , अनिल कुमार, साहिल लड़वाल ,संजय सिंह, अभिजीत बरवाला, विकास हिसारी, कपिल कुमार, अभिषेक मनु,राहुल गांधी, महेश भट्ट,अमन सिंह, राजेंद्र बंसल, आदि कांग्रेस नेता भारी संख्या में मौजूद रहे।