चंडीगढ़, 25 अगस्त। 27 अगस्त से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के लिए सदन में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनहित से जुड़े 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं।
विधायक अदित्य देवीलाल की तरफ से दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव- 550 करोड़ से अधिक का आईडीएफसी बैंक घोटाला, कौशल रोजगार निगम में की जा रही अनियमितताएं, प्रदेश में लगातार घट रहे भू-जल स्तर, प्रदेश में कैंसर के लगातार बढ़ रहे मरीज, प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर चार्ज करने, एवैक्यू प्रॉपर्टी कानून, बिगड़ती कानून व्यवस्था बारे।
विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव- प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे, सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में खाली पड़े शिक्षकों के पद और एक लाख से अधिक बच्चों द्वारा स्कूल छोड़ देने बारे।
साथ ही विधायक अदित्य देवीलाल की तरफ से मुख्यमंत्री समेत कृषि मंत्री, शिक्षा मंत्री और जनस्वास्थ्य मंत्री से उनके विभागों से संबंधित 5 तारांकित एवं 2 अतारांकित प्रश्न भी पूछे गए हैं।
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से भी मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सिंचाई मंत्री एवं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री से उनके विभागों से जुड़े अति महत्वपूर्ण 1 अतारांकित प्रश्न और 9 तारांकित प्रश्न पूछे गए हैं।