शिमला:14.09.26-हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां आज अपराह्न 1:30 बजे दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केपटाउन पहुँचे। गैरतलब है कि पठानियां दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गत रात्री 2:30 बजे नई दिल्ली से वायु मार्ग द्वारा केपटाउन के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी सचिवो के सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन गए है यह सम्मेलन दिनांक 14 सितम्बर से 17 सितम्बर तक केपटाउन में आयोजित किया जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियां है जहां अलग-अलग कार्य किए जाते है। प्रिटोरिया, केप टाउन तथा ब्लोमफोंटेन दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां है। प्रिटोरिया प्रशासनिक राजधानी है जहां राष्ट्रपति का कार्यालय तथा मंत्रियो की कैबिनेट बैठती है। केप टाउन देश की विधायी राजधानी है जहां देश की संसद स्थित है। जबकि ब्लोमफोंटेन देश की न्यायिक राजधानी है जहां सर्वोच्च अपील न्यायलय स्थित है।
इस सम्मेलन में भाग लेने लोक सभा अध्यक्ष एवं सी0 पी0 ए0 इंडिया के प्रमुख ओम बिरला भी केप टाउन गए है। इस सम्मेलन में 28 राज्यों के पीठासीन, उप पीठासीन अधिकारी तथा सचिव भी शामिल होंगे। कुलदीप पठानियां 14 सं 17 सितम्बर 2026 तक दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केप टाउन में ही ठहरेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय राष्ट्र मण्डल ससंदीय सममेलन में पठानियां भारतीय प्रतिनिधि के रूप में “सुलभ संसद: भारत की संसद में दिव्यांगजनों की भागीदारी” विषय पर अपना सम्बोधन देगें। सम्मेलन उपरान्त पठानियां कई देशो के अध्ययन प्रवास पर रहेंगें।