हरियाणा के बाजारों, गलियों और मोहल्लों से जल्द गंदगी साफ नहीं हुई तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद की कॉल करेगा - बजरंग गर्ग

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे के कारण बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है - बजरंग गर्ग

सरकार को सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके उनकी हड़ताल तुरंत खत्म करवानी चाहिए - बजरंग गर्ग


सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ समझौता किया था उसे लागू करना चाहिए - बजरंग गर्ग

सरकार को सरकारी 1 लाख 80 हजार पदों पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए - बजरंग गर्ग

सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रदेश के शहर व गांवों को साफ-सुथरा रखे - बजरंग गर्ग

सरकार को सफाई कर्मचारियों से टकराव छोड़कर बातचीत से समस्या का समाधान करना चाहिए - बजरंग गर्ग

हिसार -व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से चिंता प्रकट की। बजरंग गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह गंदगी के भारी-भरकम ढेर लगे हुए हैं। इससे प्रदेश में बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके उनकी हड़ताल तुरंत खत्म करवानी चाहिए। यदि हरियाणा के बाजारों, गलियों और मोहल्लों से जल्द गंदगी साफ नहीं हुई तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद की कॉल करेगोेेे। उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच 17 मांगों को लेकर समझौता हुआ था। सरकार को उस समझौते को लागू करके सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में करीब 1 लाख 80 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं। सरकार को इन पदों पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा के व्यापारियों और आम जनता से हर प्रकार के टैक्स वसूल करती है। ऐसे में प्रदेश के शहरों व गांवों को साफ-सुथरा रखना तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बजरंग गर्ग ने सरकार से अपील की कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ टकराव का रास्ता छोड़कर बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करे, ताकि प्रदेश की जनता को जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों और उससे पैदा होने वाले बीमारी के खतरे से राहत मिल सके। जनता को स्वच्छ वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर पवन गर्ग,मांगेराम रालवासीया, बजरंग, असराव, जगदीश गोदारा, अनिल जैन, पवन बंसल, राजेंद्र बंसल, पवन गोयल, अशोक गुप्ता, संजय नागपाल, राहुल गर्ग आदि प्रतिनिधि ने अपनी विचार रखें।