चम्बा, 23 सितम्बर-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर से चम्बा के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे चम्बा पहुंचेंगे तथा वन अधिकार अधिनियम-2006 को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनजातीय विकास मंत्री अपराह्न 5:30 बजे होली पहुंचेंगे, जहां वह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने के साथ एकलव्य आदर्श विद्यालय के भवन की आधारशिला भी रखेंगे। उनका रात्रि ठहराव होली में रहेगा।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 26 सितम्बर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति तथा वन अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा।
27 सितम्बर को जनजातीय विकास मंत्री प्रातः 9 बजे भरमौर से धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।