पटाखों की बिक्री के लिए अतिरिक्त स्थान चिह्नित
हमीरपुर 07 नवंबर। जिला प्रशासन ने हमीरपुर शहर, इसके आस-पास के क्षेत्रों, नादौन और धनेटा में पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के लिए कुछ और स्थानों को भी मंजूरी प्रदान की है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि हमीरपुर शहर में पूर्व में चिह्नित स्थानों के अलावा गलोडा अस्पताल और हथली पुल के निकटवर्ती क्षेत्र, नालटी चौक से पक्का भरो सड़क पर बावड़ी के पास खसरा नंबर 104 और नए बस अड्डे के पास खसरा नंबर 37/14 पर पटाखों की बिक्री की जा सकती है। इनके अलावा खसग्रां-चौकी सड़क पर खुले मैदान में, मुठान भलियाणा में खसरा नंबर 192 और ताल के कुश्ती अखाड़ा क्षेत्र में भी पटाखे बेचे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नादौन के मैदान, पीएनबी के सामने और हिमालयन होटल के आस-पास के खुले क्षेत्र तथा धनेटा में गर्ल्स स्कूल के साथ लगते क्षेत्र में पटाखों की बिक्री की जा सकती है।